{"_id":"5acbcc644f1c1bc76b8b4a4d","slug":"11523305572-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरासी रोड पर लगा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतरासी रोड पर लगा जाम, लोग परेशान
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले अतरासी मार्ग पर सोमवार को जाम लग गया। एआरटीओ आफिस के सामने घंटों लगे रहे जाम में अनेकों वाहनों के पहिये रेंगते हुए आगे बढ़े। जाम में स्कूली वाहनों के फंसने से बच्चे बिलबिलाते रहे। काफी देर बाद जाम खुलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
नगर में अनेकों स्थानों पर वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े रहते है। एआरटीओ कार्यालय के सामने भी कुछ इस तरह का दृश्य प्रतिदिन रहता है। इसके चलते वाहनों के साथ ही पैदल चलने वाले मुसाफिरों का चलना दूभर हो गया। सोमवार का दिन होने के कारण स्कूली बच्चों समेत कार्यालयों में जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। सुबह से शुरु हुई बारिश के कारण सड़क के किनारे की साइड कीचड़ से लबालब हो गई। जिसके चलते भारी वाहन चालक अपनी गाड़ियां सड़क से नीचे नहीं उतार रहे थे। जिसके चलते लगे जाम ने थोड़ी देर में वाहनों लंबी लाइन लग गई। जाम लगने के काफी देर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जिसके बाद यातायात सुचारू से शुरू हुआ।