फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मध्यरात्रि से चक्का जाम करेंगे रोडवेजकर्मी

मध्यरात्रि से चक्का जाम करेंगे रोडवेजकर्मी

Sun, 08 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मध्यरात्रि से चक्का जाम करेंगे रोडवेजकर्मी
आठ की मध्यरात्रि से चक्का जाम करेंगे रोडवेज कर्मी
विज्ञापन

बिजनौर ।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के कर्मचारी नेताओं की लखनऊ में परिवहन निगम की प्रमुख सचिव अनुराधा शुक्ला से हुई वार्ता विफल रही। इसके विरोध में कर्मचारियों ने रोडवेज परिसर में गेट मीटिंग कर आठ अप्रैल की मध्यरात्रि से चक्का जाम करने की घोषणा की है।

शनिवार को रोडवेज डिपो पर हुई गेट मीटिंग में वक्तओं ने कहा कि सरकार और रोडवेज के उच्चाधिकारी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिषद के कर्मचारियों ने सातवें वेतनमान का लाभ देने, छठे वेतन के एरियर देने, संविदा कर्मियों का 35 प्रतिशत कोटे के आधार पर नियमित करने, मृतक आश्रितों को रेगुलर करने सहित अन्य मांगों को लेकर परिवहन निगम की मुख्य सचिव अनुराधा शुक्ला से पांच अप्रैल को लखनऊ में हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई, लेकिन यह वार्ता विफल रही। अध्यक्ष जयवीर सिंह के मुताबिक मुख्य सचिव ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। इसके विरोध में परिषद के कर्मचारियों ने आठ अप्रैल की मध्यरात्रि से चक्का जाम करने का ऐलान किया है। बैठक में नरेश राजपूत, घनश्याम, अमित कुमार, सतपाल सिंह, नीटू, नितिन शर्मा, महेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, विकास मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed