फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पाला पडने से सब्जियों की फसलों को हो रहा नुकसान

पाला पडने से सब्जियों की फसलों को हो रहा नुकसान

Sun, 21 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पाला पडने से सब्जियों की फसलों को हो रहा नुकसान
बिजनौर। दिन में धूप निकलने से लोगों को जरूर राहत मिल रही है। मगर, रात्रि में पाला पड़ने से फसलों को नुकसान माना जा रहा है। नगीना मौसम विभाग की वैधशाला के मुताबिक शनिवार को तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा चलने से ठिठुरन बढ़ी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से दिन में सूर्य देव के दर्शन हो रहे हैं। इससे कोहरे से लोगों को निजात मिली है। शनिवार को सुबह से ही सूर्य देव निकले तो लोगों ने ठंड से राहत महसूस है। दिन में हल्की हवा चलने से मौसम ठंडक जरूर रही। दिनभर पछवा हवा चलती रही। उधर, रात में पड़ रहे पाले से किसानों के चेहरे पर चिंता झलकने लगी है। आलू, पालक और हरी सब्जी के खेती करने वाले किसान पाले से परेशान हैं। आलू की फसल में झुलसा रोग लग सकता है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक चार-पांच दिन तक पाला लगातार पड़ा तो आलू की फसल को काफी नुकसान होगा। किसान संजीव सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, बलजीत सिंह का कहना है कि पाला पड़ने से फसलों को नुकसान हो रहा है। गन्ने की हरी पत्ती भी पीली पड़नी शुरू हो गई है। नगीना स्थिति मौसम विभाग की वैधशाला के मुताबिक शनिवार को सुबह का मौसम 2.5 डिग्री सेल्सियस आंका गया है। अभी और पाला पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed