फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   समस्याओं का निदान न होने तक जारी रहेगा वन चौकी पर भाकियू का धरना

समस्याओं का निदान न होने तक जारी रहेगा वन चौकी पर भाकियू का धरना

Thu, 23 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं का निदान न होने तक जारी रहेगा वन चौकी पर भाकियू का धरना
रेहड़ । भाकियू का किसानों की विभिन्न समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर वन विभाग की चौकी पर धरना लगातार बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों का कहना है कि समस्याओं के निदान होने तक धरने जारी रहेगा।
विज्ञापन

भाकियू ने किसानों की विभिन्न समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर अमानगढ़ वन रेंज की केहरीपुर वन चौकी पर बुधवार से वन विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। वक्ताओं ने कहा कि कई बार वन विभाग के अधिकारियों से वन्य जीवों को वनों में रोकने की मांग की गई। विभाग से कहा गया कि वह वन्य जीवों को वनों से बाहर आने से रोकने को सोलर फेंसिंग कराए। क्षेत्र में बिजली के जर्जर तार दुर्घटनाओं को दावत दे रहे है। जेई से लेकर एक्सईएन स्तर तक का कोई अधिकारी उनकी नहीं सुन रहा है। चलती बिजली के दौरान जर्जर तारों के टूट कर गिरने से किसानों की असामायिक मौत हो रही है। गन्नेे और गेहूं की फसलों में आग लगने से न जाने अब तक कितने किसानों का नुकसान हो चुका है, लेकिन विद्युत निगम के अधिकारी बेफिक्र है। धरने में बलजीत सिंह, दर्शन सिंह फौजी, मलकीत सिंह, साहब सिंह, निहाल सिंह बैठे। जबकि क्षेत्र के कई किसान, महिलाओं और बच्चों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed