फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मतदान प्रतिशत बढ़ाना होगा चुनौती

मतदान प्रतिशत बढ़ाना होगा चुनौती

Mon, 20 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाना होगा चुनौती
बिजनौर। मतदान में वोट प्रतिशत बढ़ाना भी प्रत्याशियों के लिए एक चुनौती से कम नहीं है। अब तक जिले में निकाय चुनाव से ज्यादा मतदान ग्राम पंचायत चुनाव में होता आया है। बीते साल जिले में कई नगर पालिकाओं में तो मतदान प्रतिशत 60 प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच पाया था। ऐसे में यह भी मायने रखता है कि प्रत्याशी अपने वोटरों को बूथ तक लाने में कितना सफल होते हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में प्रचार का आखिरी दौर शुरू हो गया है। चुनाव में प्रत्याशी वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद सारे रास्ते अपना रहे हैं। पिछले साल जिले के निकाय चुनाव में जिले में 61.36 प्रतिशत मतदान हुआ था। नगर पालिकाओं के मुकाबले नगर पंचायतों में अधिक मतदान हुआ था। कई नगर पालिकाओं में तो 60 प्रतिशत तक मतदान भी नहीं हुआ था, जबकि 2015 के अंत में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में जिले में 80 प्रतिशत तक मतदान हो गया था। सुबह से ही वोटरों की भीड़ बूथों पर लग जाती थी। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का लक्ष्य भी अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। एक एक वोटर को बूथ तक लाने के लिए प्रत्याशियों को कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन


नगर पालिका 2012 में मतदान प्रतिशत
बिजनौर 54.70
हल्दौर 69.35
किरतपुर 56
नजीबाबाद 51
नगीना 60.70
धामपुर 59
शेरकोट 59.20
अफजलगढ़ 66
स्योहारा 55.25
नूरपुर 61
चांदपुर 51.62
नहटौर 61.01
नगर पंचायत
मंडावर 62.97
झालू 72.37
जलालाबाद 66.90
साहनपुर 67.90
बढ़ापुर 60.50
सहसपुर 69
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed