{"_id":"5a0c84914f1c1b79548bd7e0","slug":"11510769809-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। एक वाहन से बचने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पति को मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने दंपति के परिजनों को हादसे की सूचना दी।
कोतवाली शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी चेतन स्वरूप (67) मूल रूप से नहटौर के गांव नवादा चौहान के रहने वाले है। वह महुआ इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त है। बुधवार की सुबह वह पत्नी क्रांति देवी (63) के साथ कार से अपने गांव जा रहे थे। कोतवाली देहात के गांव बरूकी के निकट किसी वाहन से बचने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने घायल दंपति को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने क्रांति देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि चेतन स्वरूप को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने चेतन स्वरूप की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की और उनके घर सूचना दी। मोहल्लेवासियों के मुताबिक उनके दोनों पुत्र शादीशुदा है और जिले से बाहर रहकर कार्य करते है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, कोतवाली शहर के गांव आदोपुर निवासी अश्वनी राठी (26) बैराज रोड स्थित एक आटो मोबाइल कंपनी में कार्य करता है। वह कंपनी से किसी काम से बिजनौर वापस आ रहा था। मार्ग में हो रहे गड्ढों के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई। हादसे में वह घायल हो गया। उसके साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।