फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वन अधिनियमों की सख्मी से कालागढ़ के प्राचीन मंदिर अब श्रद्वालुओं की पहुंच से हुए दूर

वन अधिनियमों की सख्मी से कालागढ़ के प्राचीन मंदिर अब श्रद्वालुओं की पहुंच से हुए दूर

Tue, 07 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
वन अधिनियमों की सख्मी से कालागढ़ के प्राचीन मंदिर अब श्रद्वालुओं की पहुंच से हुए दूर
आस्था पर वन अधिनियमों की चोट
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। वन अधिनियमों की सख्ती के चलते प्राचीन कांदरू और नूनगढ़ मंदिर श्रद्धालुओं की पहुंच से दूर हो गए हैं। नागरिकों ने उत्तराखंड शासन से मांग की है कि कालागढ़ के निकट इन मंदिरों को आम जनता के आवागमन के लिए पहले की तरह से खोला जाए।
कालागढ़ से कोटद्वार, रामनगर के बीच अनेकों प्राचीन सिद्ध धर्म स्थल हैं। इन स्थलों को वन अधिनियमों की सख्ती के कारण श्रद्धालुओं से दूर कर दिया गया है। कालागढ़ में स्टील ब्रिज के निकट प्राचीन शिव मंदिर, सैंडिल बांध मार्ग पर कांदरू मंदिर, सूखास्रोत में नूनगढ़ का मंदिर अपनी खास अहमियत रखते हैं। बुजुर्ग एसपी देवरानी आदि कहते हैं कि कालागढ़ में रामगंगा बांध बनने से पहले रामगंगा नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के निकट मिर्च मसालों का बाजार बृहस्पतिवार के दिन लगता था, यहां से व्यापारी कांदरू के मंदिर से होकर नूनगढ़ पहुंचते थे। यहां नमक और मसालों का बाजार भी लगता था। इन बाजारों के अलावा बुक्साड़ में तो विशाल मेले का आयोजन किया जाता था।
विज्ञापन

रामगंगा बांध के बन जाने से बुक्साड़ तो बांध के जलाशय की भेंट चढ़ चुका है। अब केवल कांदरू और नूनगढ़ के मंदिर बचे हैं। इन दोनों स्थलों से वन विभाग के अधिनियमों ने श्रद्धालुओं को दूर कर दिया है। नागरिकों दीपक मैंदोला, राजबहादुर, विजय सिंह आदि का कहना है कि दोनों ही स्थलों को पूर्व के समान आम जनता के लिए खोला जाए। पूजा पाठ करना संवैधानिक अधिकार है उससे जनता को दूर न किया जाए। पूजा पाठ से न तो पर्यावरण को ही खतरा है और न ही वन व वन्यजीवों को कोई समस्या हो सकती है। उधर, रेंज अधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि विभागीय आदेशों का पालन किया जा रहा है, जो भी उच्च स्तर से आदेश होंगे उनका भी पालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed