{"_id":"59fb76b64f1c1bd0538bad5d","slug":"11509652150-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ मांस बेचते दो लोग गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ मांस बेचते दो लोग गिरफ्तार, दो फरार
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो मांस बेचते दो लोग गिरफ्तार, दो फरार
सैदनगली (अमरोहा)। थाना पुलिस ने ढक्का गांव में गौ मांस बेच रहे दो युवकों को पकड़ा। जबकि उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध गौ वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार दो लोगों को जेल भेज दिया है।
ज्ञात हो कि पुलिस और प्रशासन की इतनी सख्ती के बाद भी ढक्का गांव में आए दिन गौ वध के मामले लगातार पकड़ में आ रहे हैं। गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापे मारी करके ढक्का गांव में कटा हुआ गौ मांस बेचते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके दो साथी पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर दीवार फांद कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से सोयब और मुहम्मद जीशान को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से छुरियां, तराजू व कांटा बाट समेत 20 किलो गौ मांस बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह पंवार बताया कि पशु चिकित्सक अमरोहा डा. बलवीर सिंह द्वारा मांस का परीक्षण कराए जाने पर गौ मांस की पुष्टि हुई है। मांस के सेंपल लेकर मथुरा प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा मांस को नष्ट करने के लिए अमरोहा न्यायालय से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना पुलिस ने सोयब, नवी, मोहम्मद जीशान निवासी गण गांव ढक्का और सूखा निवासी उझारी के विरुद्ध गौ वध अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहम्मद जीशान और शकील का चालान कर दिया है।