{"_id":"59f76f634f1c1b86698b8826","slug":"11509388131-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय आग लगने से सिलेंडर फटा, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय आग लगने से सिलेंडर फटा, महिला झुलसी
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से सिलेंडर फट गया। हादसे में एक महिला झुलस गई व घर में रखा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सिलेंडर फटने से आसपास के लोगों में खलबली मच गई।
मोहल्ला मझलैटा निवासी दिनेश कुमार गोयल की पत्नी बबीता (30) सोमवार की दोपहर अपने घर की रसोई में गैस पर खाना बना रही थी। इस दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई और बबीता आग की चपेट में आकर झुलस गई। बबीता ने शोर मचाते हुए रसोई से बाहर निकल आई, शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी बबीता के साथ घर से बाहर आ गए, तभी तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया व रसोई के बराबर के कमरे में भयंकर आग फैल गई। घटना से आसपास के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पड़ोसियों ने आग पर बामुश्किल काबू पाया। टीम के सदस्यों ने रसोई घर में रखा गैस का दूसरा भरा सिलेंडर को भी पानी डालकर ठंडा किया। मकान मालिक दिनेश कुमार के अनुसार आग लगने से घर में रखे फ्रिज, टीवी व अन्य कीमती सामान जलकर स्वाह हो गया। परिजनों ने झुलसी महिला को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया, उपचार के बाद महिला की छुट्टी कर दी गई।