{"_id":"59e26b1d4f1c1b78548b7647","slug":"11508010781-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दस केंद्रों पर आज होगी शिक्षक पात्रता की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दस केंद्रों पर आज होगी शिक्षक पात्रता की परीक्षा
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
पंद्रह अक्तूबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा निष्पक्ष आयोजित कराने को सभी परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र जिले में पहुंच चुके हैं और कोषागार के डबल लॉक में रखे गए हैं।
शिक्षक पात्रता परीक्षा को निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियों को शनिवार को अंतिम रुप दिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक की और परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए गए प्रशासन के पर्यवेक्षक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक भी केंद्रों पर पहुंचे और उन्होंने परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियों की समीक्षा की। जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा दस परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।
इनमें अमरोहा में जीजीआईसी, जीआईसी, जेएस हिंदू इंटर कालेज, कुंदन मॉडल इंटर कालेज, जेएस हिंदू डिग्री कालेज, एकेके इंटर कालेज, गजरौला में शिव इंटर कालेज, ज्ञान भारती इंटर कालेज एवं रमाबाई अंबेडकर राजकीय डिग्री कॉलेज तथा धनौरा में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार को टीईटी परीक्षा के प्रश्नपत्र जिले में पहुंच गए, इनको कोषागार में डबल लॉक में रखा गया है। यहां से प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार की सुबह को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाए जाएंगे। परीक्षा के लिए तीन सचल दल बनाए गए हैं जो कि निरंतर परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर निगरानी रखेंगे। इसके साथ ही जिले के बड़े अफसर भी परीक्षा केंद्रों का दौरा करते रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा सुचारु एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है और कक्ष निरीक्षकों ने शनिवार को अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर बैठक में प्रतिभाग किया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।