फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   निकाय चुनाव बाद होगा बिजनौर नगर पालिका का सीमा विस्तार

निकाय चुनाव बाद होगा बिजनौर नगर पालिका का सीमा विस्तार

Thu, 14 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव बाद होगा बिजनौर नगर पालिका का सीमा विस्तार
बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका का सीमा विस्तार अब निकाय चुनाव के बाद होगा। भाजपा नेताओं ने नगर पालिका का सीमा विस्तार कराने के लिए पूरे जोर लगा रखे थे। रिंग रोड सर्किल की 11 ग्राम पंचायतों को सीमा विस्तार में शामिल किया जाना है। मगर, फिलहाल सीमा विस्तार पर रोक लग गई है।
विज्ञापन

बिजनौर नगर पालिका के आसपास बसे गांवों को सीमा विस्तार कर नगर पालिका में शामिल करने की मांग वर्षों से चली आ रही है। इसका प्रस्ताव बनाकर वर्ष 2007 में शासन को भेजा गया था। मगर, तब से ये प्रस्ताव फाइलों में बंद होकर शासन में धूल ही फांक रहा था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस प्रस्ताव की फाइल फिर से आगे बढ़नी शुरू हो गई थी। मगर, चुनाव नजदीक आने और सीमा विस्तार प्रक्रिया में समय लगने के कारण अब इसकी संभावना कम ही है। हालांकि चुनाव के बाद सीमा विस्तार की प्रक्रिया जारी रहेगी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बिजनौर नगर पालिका की आबादी 92 हजार है। सीमा विस्तार के बाद आबादी डेढ़ लाख के आसपास होने का अनुमान है।
विज्ञापन


ये ग्राम पंचायतें होंगी शामिल
सीमा विस्तार में ग्राम फतेहपुर नौआबाद, शाहबाजपुर खाना, कादरपुर जसवंत, लड़ापुरा, मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा, रामपुर बकली, रसूलपुर पिरथी, रशीदपुर गढ़ी, इस्लामपुर दास-झकड़ी बंगर, तैमूरपुर दीपा, फरीदपुर काजी को शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा विस्तार के संबंध में पूरी जानकारी शासन को उपलब्ध करा दी गई थी। फिलहाल फाइल पर काम रुकने की सूचना मिली है। - एके सिंह, कर निर्धारण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed