फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बहनों को इज्जतघर/शौचालय का तोहफा दिया

बहनों को इज्जतघर/शौचालय का तोहफा दिया

Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
बहनों को इज्जतघर/शौचालय का तोहफा दिया
भाइयों की कलाइयों पर बंधा स्वच्छता बंधन
विज्ञापन

बिजनौर। बहनों को इज्जतघर/शौचालय का तोहफा देने वाले भाइयों के लिए यह रक्षाबंधन खास रहा। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर स्वच्छता बंधन बांधकर प्रेम जताया। भाइयों ने भी बहनों के सम्मान की रक्षा की प्रतिबद्धता जताई। भाइयों की कलाई पर एक लाख स्वच्छता बंधन बांधे गए।
जिले में को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए ओडीएफ अभियान चलाया जा रहा है। बीते साल बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनसे शौचालय बनवाने के लिए कहा था। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा शुरू किए गए इस अतिभयान का जिले के भाइयों पर बहुत असर हुआ। जिले में हजारों भाइयों ने अपनी बहनों के लिए घरों में इज्जतघर बनवाए। ऐसे भाइयों की कलाई पर इस रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने स्वच्छता बंधन बांधा। जिले की सभी 1128 ग्राम पंचायतों में यह पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार, ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सचिवों को भी महिलाओं ने स्वच्छता बंधन बांधा। गांवों में यह पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी गांव मोहम्मदपुर देवमल पहुंचे और महिलाओं से स्वच्छता बंधन बंधवाया। सीडीओ के अनुसार बहनों के सम्मान की रक्षा के लिए शौचालय से बड़ा तोहफा नहीं हो सकता है। जिले के भाइयों ने दिखा दिया है कि उनके सम्मान की रक्षा के लिए वे समर्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed