{"_id":"5973a2d24f1c1b47308b4636","slug":"11500750546-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
बिजनौर। डीएम जगतराज ने बताया कि लिपिक वर्ग के कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने के कारण वे शासन से आई टेलीफोन कॉल कार्यालय में होने के बावजूद रिसीव नहीं कर पाए। उन्होंने लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव स्तर से कई जिलों के डीएम को सुबह नौ से 11 बजे के बीच पीएनटी नंबर पर कॉल की गई थी। इस दौरान बिजनौर सहित 26 जिलों के डीएम कार्यालय से अनुपस्थित मिले थे। डीएम ने बताया कि 17 जुलाई को वे कलक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित थे और जनसमस्याएं सुन उनका निराकरण करा रहे थे। इस दौरान डीएम कार्यालय में आने वाले टेलीफोन को सुनने के लिए नियुक्त लिपिक वर्ग के कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने के कारण शासन से आई कॉल को उनके कार्यालय कक्ष में प्रेषित नहीं किया जा सका। इन कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। वैसे डीएम जगतराज के बारे में आम राय यह है कि वे कार्यालय में सबसे ज्यादा बैठने वाले अधिकारी हैं।