फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिक्षक योग्यता की क्षमता के अनुरूप छात्रों को पढ़ाएं: एसडीएम

शिक्षक योग्यता की क्षमता के अनुरूप छात्रों को पढ़ाएं: एसडीएम

Wed, 12 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक योग्यता की क्षमता के अनुरूप छात्रों को पढ़ाएं: एसडीएम
धामपुर । केएम इंटर कालेज के पदेन प्रबंधक/एसडीएम वीके सिंह ने बुधवार को शिक्षा के गिरते स्तर में सुधार लाने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों की बैठक ली। शिक्षकों को हिदायत दी कि वह अपनी योग्यता की क्षमता के अनुुरूप छात्रों को पढ़ाएं।
विज्ञापन

कालेज के प्रबंधक/एसडीएम वीके सिंह ने मंगलवार को विद्यालय की कार्यकारिणी की बैठक ली थी। सदस्यों ने शिक्षा के गिरते स्तर पर बेहद चिंता जताई थी। एसडीएम को बताया कि किसी समय विद्यालय की क्षेत्र में पहचान थी। करीब तीन हजार से अधिक बच्चे विद्यालय में पढ़ने के लिए आया करते था, लेकिन वर्तमान में शिक्षकों की संख्या तो उतनी ही है। मगर छात्रों की संख्या तीन हजार से घटकर छह सौ पर सिमट गई है। मामले को गंभीरता से लेकर एसडीएम ने बतौर प्रबंधक बुधवार को फिर विद्यालय के सभी शिक्षकों की अवकाश के बाद जमकर क्लास ली। एसडीएम ने कहा कि वह आत्म चिंतन करें, कि उनके विद्यालय का शिक्षा का स्तर और बच्चों की संख्या का ग्राफ किन कारणों से गिर रहा है। बच्चों की घटती संख्या को बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क करें। प्रबंधक ने शिक्षकों से प्रार्थना होने से प्रार्थना स्थल पर हर हाल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। चेताया कि शिक्षकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सदस्य अनिल कुमार जैन ने कहा कि ऐसा नहीं कि शिक्षक केवल छात्रों के साथ पढ़ाई पर ही जोर दें। विद्यालय में खेलकूद आदि अनेक संकाय संचालित हैं। बैठक में अशोक गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रधानाचार्य बीपी गोंड, श्रीराम भारती रहे।
विज्ञापन

कालेज में ठहरी पीएसी अन्यत्र शिफ्ट होगी: एसडीएम
बैठक के अंत में शिक्षकों ने एसडीएम से कालेज भीतर ठहरे पीएसी की कंपनी को विद्यालय से बाहर केएम डिग्री कालेज के खाली पड़े भवन में शिफ्ट कराने की मांग की। आरोप लगाया कि जब विद्यालय चलता है तो पीएसी के जवान बेवजह विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। एसडीएम ने शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने के लिए पीएसी की कंपनी को विद्यालय से अलग शिफ्ट कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed