{"_id":"595549d64f1c1b3f0e8b46da","slug":"11498761686-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासमपुर कृपा में बनेगा मिनी स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासमपुर कृपा में बनेगा मिनी स्टेडियम
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासमपुर कृपा में बनेगा मिनी स्टेडियम
बिजनौर । देहात में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए गांव कासमपुर कृपा में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। खेलो इंडिया के तहत स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कुछ साल पहले भी यहां स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिल पाई थी।
खेलों में खिलाड़ियों को बढ़ावा देना केंद्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना का शुभारंभ किया है। खिलाड़ियों को खेल के लिए मैदान उपलब्ध कराना इस योजना की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके तहत जिला खेल कार्यालय से भी नजीबाबाद में स्टेडियम बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। देहात में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग कार्यरत होता है। यह क्रिकेट को छोड़कर अन्य खेलों की प्रतियोगिता कराता है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग की ओर से ब्लॉक, जिला स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराता है। देहात में खिलाड़ियों को तराशने के लिए खेलो इंडिया योजना के तहत विभाग की ओर से मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मिनी स्टेडियम के लिए ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के गांव कासमपुर कृपा के पास करीब 35 बीघा जमीन चिह्नित की गई है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग अधिकारी विशाल सिंह के अनुसार शासन को मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।