{"_id":"5952b5284f1c1bd2418b4609","slug":"11498592552-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों से छेड़खानी, विरोध पर हाथ तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों से छेड़खानी, विरोध पर हाथ तोड़ा
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत करने पर घर पर चढ़ाई करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में दलित लड़कियों के साथ छेड़खानी गई। विरोध करने पर दबंगों ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। शोर शराबा सुुन कर आए लोगों को देख धमकी देते हुए फरार हो गए। शिकायत करने पर घर पर चढ़ाई कर दी।
कोतवाली के एक गांव की दो दलित युवतियां जंगल से लौट रही थीं। रास्ते में चार युवक मिल गए। आरोप है कि युवतियों को अकेला देख चारों युवकों ने खींचतान करते हुए युवतियों के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर लाठी डंडों से पिटाई कर हाथ तोड़ दिया। युवतियों के शोर मचाने पर जंगल में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। युवतियों ने घर जाकर परिजनों से आपबीती बयां की। जिस पर परिजन शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि शिकायत करने पर दबंगों ने घर पर चढ़ाई कर दी। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।