फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   97 फीट ऊंचे शिखर वाले जैन मंदिर बने हैं नजीबाबाद की पहचान

97 फीट ऊंचे शिखर वाले जैन मंदिर बने हैं नजीबाबाद की पहचान

Fri, 08 Mar 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
97 फीट ऊंचे शिखर वाले जैन मंदिर बने हैं नजीबाबाद की पहचान
आकर्षण का केंद्र बने 97 फीट ऊंचे शिखर वाले जैन मंदिर
विज्ञापन

नजीबाबाद। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर और श्री दिगंबर जैन सरजायती मंदिर का एक शताब्दी बाद जीर्णोद्धार किया गया है। मंदिरों में आज होने वाले धार्मिक और मांगलिक आयोजन को लेकर जैन समाज के लोगों में उत्साह है।

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर और श्री दिगंबर जैन सरजायती मंदिर के शिखर की ऊंचाई करीब 97 फीट है। जैन मंदिरों की ऊंचाई और भव्यता आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर का निर्माण में साहू सलेखचंद जैन ने और श्री दिगंबर सरजायती मंदिर का निर्माण सरजायती देवी ने 1901 में कराया था। करीब 118 वर्ष बाद दोनों मंदिरों का जीर्णोद्धार जैन समाज के लोगों ने मंदिरों के शिखर तक कराया। मंदिरों का कार्य पूरा होने पर शुद्धिकरण, धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम को लेकर जैन समाज उत्साहित हैं। आज सुबह सात बजे से आठ बजे तक श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पर प्रतिष्ठाचार्य निमंत्रण ध्वजारोहण, घटयात्रा और श्री दिगंबर जैन सरजायती मंदिर पर प्रात: नौ बजे से शाम आठ बजे तक शिखर शुद्धिकरण, अभिषेक पूजन पाठ, जाप, अनुष्ठान, आरती, आरती शास्त्र कार्यक्रम आयोजित होंगे। रविवार को श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पर प्रात: 7.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक अभिषेक शांतिधारा, पूजन, यांग मंडल विधान, शांति हवन, कलशारोहण, सामूहिक भोजन, आरती शास्त्र और भजन संध्या आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। अध्यक्ष दीपक जैन, मंत्री नीरज जैन ने जैन समाज के लोगों को धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed