फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आतंकवादियों ने देश के सम्मान पर की है चोट

आतंकवादियों ने देश के सम्मान पर की है चोट

Mon, 18 Feb 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
आतंकवादियों ने देश के सम्मान पर की है चोट
आतंकवादियों ने देश के सम्मान पर की है चोट
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना/नहटौर। अटेवा की ओर से शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया। श्रद्धांजलि सभा में प्रांतीय संगठन मंत्री चंद्रहास सिंह ने कहा कि देश की सेना और अर्द्धसैनिक बलों की बदौलत देशवासी घरों में चैन से सोते हैं। गजेंद्र शर्मा ने कहा कि हर देशवासी सेना के साथ है। देशराज सिंह ने कहा कि आतंकवादियों ने देश के सम्मान पर प्रहार किया है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान रजनीश कुमार, जयदीप मलिक, विनीत शर्मा, कामिनी दिवाकर, रूचिता सिंह, निशी वर्मा, पारुल चौधरी, कौशल, मीनाक्षी, उमेश चौहान, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
नगीना में भाजपा महिला मोर्चा, अग्रवाल महिला संगठन, पंजाबी कॉलोनी की महिलाओं ने महात्मा गांधी की मूर्ति तक कैंडल मार्च निकाला। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा महिला मोर्चा कि नगर अध्यक्ष शाकुंभरी देवी, प्रभा भटनागर, श्वेता गोयल, रितु गर्ग, रिचा गोयल, गीता गोयल, कल्पना आदि के नेतृत्व में 50 से अधिक महिलाओं ने देश के शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

नहटौर में शिव सेना के जिला महासचिव विनोद चौहान के नेतृत्व में शिवसेना कार्यकर्ता मोहल्ला नौधा में एकत्रित हुए। आतंकी सरगना हाफिज सईद और उसे पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एजेंसी चौराहे पर पहुंचे। एजेंसी चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन थाना अध्यक्ष को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। दर्जनों भाजपाइयों ने पीर की चुंगी के निकट नहटौर धामपुर मार्ग पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका और कहा कि देश के वीर जवानों पर आतंकी हमले का जवाब उनकी भाषा में देने का वक्त आ गया है। इस दौरान आरके आर्य, हरिओम शर्मा, पुखराज सैनी, जितेंद्र, संजय सिंह, विपिन कुमार, शुभम, संजीव कुमार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल, प्रशांत वर्मा, विनीत गोयल, अक्षत जैन, राजन चंद्रा, शरद जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
चांदपुर/नूरपुर। फल सब्जी मंडी समिति के तत्वावधान में नवीन मंडी परिसर में फल-सब्जी व्यापारियों, किसानों आदि ने आतंकवाद का पुतला फूंका। शकील अहमद, सुभाष कुमार, पवन सैनी, सुक्खे सिंह, दिनेश सैनी, चंदू प्रधान, नबील अहमद, इरशाद अहमद, नजाकत अली, आकाश सैनी, हबीब अहमद, नीरज सैनी, जगदीश सैनी, परम सैनी, लज्जाराम सैनी, लाल सैनी, अमर सिंह, वकील अहमद, रामवीर सिंह आदि शामिल रहे। जनमित्र एनजीओ की टीम ने कैंडल मार्च निकाला। डॉ. विनय प्रताप सिंह, सुधीर चौहान, पंकज सिसौदिया, प्रशांत चौहान, कुलदीप चौहान, क्षितिज कुमार, खुर्शीद आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय सूूंदरा में छात्र-छात्राओं व शिक्षिकों ने मानव श्रंखला बनाकर कैंडल जलाईं।
नूरपुर में सैदपुर चौराहे पर व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। विकास यादव, यशपाल सिंह, मुकेश यादव, अनुराग गुप्ता, चांदे, बबलू, बंटी चौहान, सौरभ चुनमुन यादव आदि रहे। सीनियर जन कल्याण समिति की बैठक में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। समिति के अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह, बाबूराम यादव, रामप्रसाद सिंह, विजयप्रकाश शर्मा, चंद्रपाल सिंह, रामस्वरूप सिंह, घनश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।


कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
राजा का ताजपुर/कोतवाली देहात। ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान का पुतला फूंका। सुमित शर्मा, बृजेश त्यागी, पुष्पेंद्र शेखावत, विवेक सरोहा, रामभजन सैनी, भगवानदास सैनी, संजय शर्मा, प्रकाश चौहान, नरेश कुमार, नरेंद्र गोस्वामी, रामकुमार, संजीव सैनी, विरेंद्र शर्मा, धर्मपाल सिंह सिंह आदि मौजूद रहे। कोतवालीदेहात में मदरसे के बच्चों, मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्य तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। गांव पित्तानहेड़ी जिया के प्रधान पति नसरुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में रविवार को मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे, मुस्लिम समाज के लोग गांव में एकत्र हुए और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार रात हिंदू तथा मुस्लिम समाज के लोगों ने कस्बा कोतवाली देहात स्थित मदरसे से मुख्य मार्ग पर कैंडल मार्च निकाला। भाकियू व मुस्लिम समाज के लोगों ने ब्लॉक अध्यक्ष समरपाल सिंह व ग्राम प्रधान राजोपुर सादात पिंटू के संयुक्त नेतृत्व में किसान यूनियन के कार्यकर्ता एवं गांव राजोपुर सादात के सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव में पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए गांव के मुख्य मार्गों पर कैंडल मार्च निकाला। पूर्व प्रधान डॉ. इश्तियाक अंसारी के नेतृत्व में मुस्लिम लोगों ने गांव के मुख्य मार्ग पर पाकिस्तान के विरुद्ध जुलूस निकाला। कैंडल जलाकर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इमाम मौलाना फहीम, सारिक जैदी, अनवर अली, डॉ.लड्डन, मौलाना कसीम, इमरान कुरैशी असलम, नौनिहाल मेहंदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed