{"_id":"5c4a0d49bdec224c0b488a99","slug":"111548356937-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लॉक के कारण नहीं चली पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लॉक के कारण नहीं चली पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेगा ब्लॉक के कारण नहीं चली पैसेंजर ट्रेन
नजीबाबाद। मेगा ब्लॉक के कारण कोटद्वार-नजीबाबाद ब्रांच लाइन की एक पैसेंजर ट्रेन रद्द रही। जबकि गढ़वाल एक्सप्रेस करीब तीन घंटा विलंब से दिल्ली के लिए रवाना हुई। उधर नजीबाबाद-फजलपुर मार्ग पर भी करीब दो घंटा ब्लॉक के साथ रेल ट्रेक का मेंटीनेंस का काम किया गया।
मुरादाबाद कंट्रोल द्वारा मेगा ब्लॉक के साथ मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में रेल ट्रेक मेंटीनेंस का काम बृहस्पतिवार को किया गया। नजीबाबाद से फजलपुर के बीच सीएसएम और डीजीएस मशीन द्वारा रेल ट्रेक का मेंटीनेंस किया गया। मेंटीनेंस के लिए शाम 4:30 बजे से तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया था। लेकिन कार्य दो घंटे में ही पूरा कर लिया गया। उधर कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच चलने वाली एक पैसेंजर ट्रेन मेगा ब्लॉक के कारण रद्द रही। जिससे दैनिक यात्रियों को असुविधा हुई। कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस नजीबाबाद-गजरौला ब्रांच लाइन पर मेगा ब्लॉक में रेल ट्रेक मेंटीनेंस के चलते लगभग तीन घंटा विलंब से नजीबाबाद से गजरौला के लिए रवाना हुई।