फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आवारा पशु सड़क पर मिले तो होगी कार्रवाई

आवारा पशु सड़क पर मिले तो होगी कार्रवाई

Sat, 12 Jan 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
आवारा पशु सड़क पर मिले तो होगी कार्रवाई
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने निराश्रित पशुओं को आश्रय स्थल पर पहुंचाने, उनके चारे व पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पशु आश्रय स्थल में समाज के लोगों से भी सहयोग करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने सभी एडीएम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों तथा खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्रों में आवारा पशु नजर नहीं आने चाहिए। जो भी पशु पकड़े जाएं, उन्हें अस्थाई आश्रय स्थल में पहुंचाया जाएं और उनके चारे पानी का समुचित इंतजाम भी सुनिश्चित किया जाएं। इसी के साथ अस्थाई आश्रय स्थलों में फेंसिंग की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आम नागरिकों को प्रतिदिन अपने घर का बचा हुआ खाना, फलों एवं सब्जी के छिलके निराश्रित पशु आश्रय स्थल को देने के लिए प्रेरित करें। जो लोग इस नेक काम में सहयोग प्रदान करें, उनके घरों से ई रिकशा आदि के माध्यम से पशु भोज्य सामग्री एकत्र कर उसे निराश्रित पशु आश्रय स्थल में पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए की अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक कर इस संबंध में जागरूक करें। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिए की नगरीय क्षेत्र में कोई भी आवारा पशु घूमता हुआ ना पाया जाए, अन्यथा ऐसा होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम ने निराश्रित आश्रय स्थल में पशुओं की समुचित देखभाल और उनकी चारे पानी का सही व्यवस्था के लिए केयरटेकर नियुक्त किया जाए। इस संबंधी कार्रवाई की सूचना प्रतिदिन जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। इस अवसर सीडीओ प्रवीण कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित सभी उपजिलाधिकारी, ईओ नगर पालिका तथा खंड विकास अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


14 व 15 को लगेगा स्वास्थ्य शिविर
बिजनौर। सीडीओ प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि 14 व 15 जनवरी को जिला अस्पताल के प्रांगण में मूक बधिर तथा मानसिक रोगों से पीड़ित लोगों के लिए जिला स्तर पर दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें बाहर से आए हुए ईएनटी तथा मनोरोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का निशुल्क उपचार एवं काउंसिलिंग की जाएगी। उन्होंने सभी जन सामान्य का आह्वान किया है कि इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाते हुए स्वास्थ्य लाभ हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed