फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महाविद्यालय में मनमोहक प्रदर्शनी का आयोजन

महाविद्यालय में मनमोहक प्रदर्शनी का आयोजन

Wed, 19 Dec 2018 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय में मनमोहक प्रदर्शनी का आयोजन
महाविद्यालय में मनमोहक प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन

चांदपुर। विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा में बीएससी होम साइंस कक्षाओं द्वारा हाथ से बने हैंडमेड आर्टिकलस आदि सामान की मन मोहक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

बुधवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम आलोक कुमार यादव ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाकर हाथ से बने आर्टिकल्स, वस्त्र विज्ञान से संबंधित चादरें, दुपट्टे, हाथ से बने पेंटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें दीपावली, ईद मिलन, जन्माष्टमी, लोहरी, दुर्गा पूजा, क्रिस्मस-डे, आदि की झांकियां प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को सिविल सेवा में जाने के लिए टिप्स दिए। एसडीएम ने 2019 में होने वाले चुनाव के संबंध में अधिक से अधिक वोट बनवाने का आह्वान किया। प्रदर्शनी में महाविद्यालय के प्राचार्य डा.केसी आर्य, प्रबंधक अतुल कुमार, विरेंद्र सिंह एडवोकेट, विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा के प्रधानाचार्य टीकम सिंह व प्रियंक, विनीत, डा.माही साफिया, राजिया, रेशमा सैलानी, राकेश, दीपक, शाहीन, संध्या आदि महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। बीएससी गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष आयुषी अग्रवाल, आंचल चौधरी, सृष्टि त्यागी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed