फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगित में रामजीवाला का दबदबा

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगित में रामजीवाला का दबदबा

Fri, 16 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगित में रामजीवाला का दबदबा
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में रामजीवाला का दबदबा
विज्ञापन

नगीना। गांव पुरैनी स्थित प्रेमवती देवी महिला महाविद्यालय में ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक कोतवाली के प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में रामजीवाला का दबदबा रहा।
शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी देशराज वत्स की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख राखी अग्रवाल, पुरैनी ग्राम प्रधान दीपा ने मशाल जलाकर किया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर की दौड़ में मनव्वरपुर सैद प्राथमिक विद्यालय के रिजवान ने प्रथम, रामजीवाला के याकूब ने द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में मनव्वरपुर सैद के रिजवान ने प्रथम, रामजीवाला के याकूब ने द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में मनव्वरपुर सैद के रिजवान ने प्रथम, हकीकतपुर सहसू के अरबाज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में चमरावाला के अभिषेक ने प्रथम, जाफरपुर के देव कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तरीय बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय झलरी की वैशाली ने प्रथम, भगवानपुर की सना ने द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में सना ने प्रथम, झलरी की पायल ने द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में भगवानपुर की सना प्रथम, पखनपुर की अंजली द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में झलरी की वैशाली प्रथम, रोशनपुर की रुखसार द्वितीय रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में पित्तनहेड़ी प्रथम, हकीकतपुर सहसू द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में सानिया प्रथम
जूनियर स्तर बालिका 100 मीटर दौड़ में रावलहेड़ी की सानिया प्रथम, मनव्वरपुर की सहरीन द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में जगन्नाथपुर की सलोनी प्रथम, मनव्वरपुर की सहरीन द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में रामजीवाला की साजिया प्रथम, जगन्नाथपुर की सलौनी द्वितीय, लंबी कूद में मनव्वरपुर की सहरीन प्रथम, जगन्नाथपुर की सलौनी द्वितीय। खो-खो में रावलहेड़ी प्रथम, हसनअलीपुर हीरा द्वितीय, कबड्डी में जगन्नाथपुर प्रथम, मनव्वरपुर द्वितीय रहे। जूनियर स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मनव्वरपुर के रोहित प्रथम, जाफरपुर के आनंद द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में मनव्वरपुर के रोहित प्रथम, महेश्वरी जट के प्रमोद द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में मनव्वरपुर के रोहित प्रथम, माहेश्वरी जट के प्रमोद द्वितीय, कबड्डी में इस्लामाबाद प्रथम, मनव्वरपुर द्वितीय, लंबी कूद में मनव्वरपुर के रोहित प्रथम, हसनअलीपुर हीरा के आलोक सिंह द्वितीय, गोला फेंक में उमरपुर के राकेश प्रथम, जगन्नाथपुर के सुमित द्वितीय, चक्का फेंक में मनव्वरपुर के रोहित प्रथम, इस्माईलपुर के अमित द्वितीय, योग में उग्रसैनपुर के अंशु प्रथम, सैदपुरी महीचंद के पवनदीप द्वितीय स्थान पर रहे। वॉलीबाल में इस्माईलपुर की टीम प्रथम व मनव्वरपुर की टीम द्वितीय रही।


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
पीडीएम के प्रधानाचार्य एमके सिंह, अशोक कुमार, हिमांशु राजपूत, यशपाल सिंह, परवेज आदिल, मधुसूदन, राजेश, चांद कुमार, विनीत कुमार, ग्राम प्रधान पति अनूप चौहान, कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख के पति पंकज अग्रवाल समेत समस्त संकुल प्रभारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे। विजेताओं को कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख राखी अग्रवाल व पुरैनी की ग्राम प्रधान दीपा चौहान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बीडीओ ने राखी अग्रवाल को स्मृति चिह्न भेंट किया। छात्र-छात्राओं ने रंगबिरंगे परिधान पहनकर लोक गीतों और देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed