{"_id":"5bec750abdec2269a4150784","slug":"111542223114-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहित पेट्रो केमिकल्स जैसे हादसे की न हो पुनरावृति : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहित पेट्रो केमिकल्स जैसे हादसे की न हो पुनरावृति : डीएम
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारखानों का निरीक्षण करते रहें अधिकारी : डीएम
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने अफसरों से कहा कि वह समय-समय पर मोहित पेट्रो केमिकल्स फैक्ट्री समेत अन्य कारखानों का निरीक्षण करते रहें। डीएम ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में कहा कि मोहित फैक्ट्री में हुए हादसे से प्रबंधन समेत सभी लोगों को सबक लेने की आवश्यकता है। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए संबंधित अधिकारी अपने स्तर से ध्यान रखें। उन्होंने सहायक निदेशक, कारखाना को निर्देश दिए कि इस फैक्ट्री तथा अन्य उद्योगों के खतरनाक श्रेणी के सभी प्रोडक्शन का नियमित निरीक्षण करते रहें और आख्या प्रेषित कर इस उद्योग एवं अन्य खतरनाक उद्योगों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। चेतावनी दी कि यदि किसी भी कारखाने में ऐसी दुर्घटना दोबारा घटित हुई तो इसकी जिम्मेदारी सहायक निदेशक, कारखाना एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की होगी। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, सहायक निदेशक कारखाना, विद्युत सुरक्षा प्रभारी, श्रम विभाग प्रभारी आदि मौजूद रहे।