फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्वेटर वितरण में न हो कोताही:सीडीओ

स्वेटर वितरण में न हो कोताही:सीडीओ

Thu, 15 Nov 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्वेटर वितरण में न हो कोताही:सीडीओ
स्वेटर वितरण में न हो कोताही : सीडीओ
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत महिला समूह के द्वारा तैयार किए गए स्वेटर वितरण के लिए डीएम द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में एक बैठक विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में महिला समूह के सदस्य, समस्त सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी, उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन उपस्थित रहे। सीडीओ प्रवीण मिश्र ने सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि महिला समूह द्वारा तैयार स्वेटरों को समय से विद्यालय में आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने महिला समूह के सदस्यों से कहा कि यदि किसी को कोई कठिनाई आए तो डीएम या उन्हें अवगत कराया जाए। समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए। यदि कोई अध्यापक स्वेटर आपूर्ति में बाधा पैदा करता है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए ताकि महिला समूह द्वारा तैयार सामग्री को आपूर्ति करने में कोई बाधा न आए। बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार ने समस्त उपस्थित सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उपायुक्त मनरेगा ज्ञान सिंह द्वारा उपस्थित सभी समूह अधिकारीगण का सहयोग के लिए सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed