फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   श्रद्धा से मनाया भैया दूज का त्योहार

श्रद्धा से मनाया भैया दूज का त्योहार

Sat, 10 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धा से मनाया भैया दूज का त्योहार
श्रद्धा से मनाया भैयादूज का त्योहार
विज्ञापन

बिजनौर। भाई बहन के अटूट स्नेह के प्रतीक भैया दूज त्योहार को जिले भर में श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों को मंगल तिलक लगाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन देने के साथ उन्हें उपहार भेंट किए।

प्रत्येक वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है। भाई दूज को मनाने के लिए बहन भाइयों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बहनें अपने भाइयों को तिलक करने के लिए मायके पहुंचीं। कुछ भाई अपनी बहनों से तिलक कराने के लिए उनके घर गए। शुक्रवार को सुबह से ही भाई बहनों का एक दूसरे के घरों में आना जाना लगा रहा। मान्यता है कि इस दिन भाई-बहन को साथ-साथ यमुना स्नान करना, तिलक लगवाना, बहन के घर जाकर भोजन करना अति शुभ और विशेष फलदायी होता है। इस दिन बहन भाई की दीर्घायु होने के लिए पूजा करती हैं और अपने सुहाग की सलामती के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती हैं। इसी दिन सूर्य की पुत्री यमुना ने अपने भाई यमराज को भोजन कराया था। इसलिए इस त्योहार को यम द्वितीया या भैया दूज कहते हैं। भैया दूज पर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं प्रमुख चौराहों पर भीड़ रही। इस दौरान डग्गामार वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूलकर खूब चांदी काटी। जल्दी पहुंचने के लिए महिलाओं ने डग्गामार वाहन चालकों को मनमाना किराया दिया। निजी वाहनों से भी भाई बहन एक-दूसरे के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed