फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने भरी हुंकार

Mon, 01 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने भरी हुंकार
पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने भरी हुंकार
विज्ञापन

बिजनौर। पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले पेंशन बहाली को चल रहे आंदोलन के तहत शिक्षकों ने भाजपा की सदर विधायक को मांग पत्र सौंपा। साथ ही शिक्षकों ने आठ अक्तूबर को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

रविवार को शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राठी के नेतृत्व में शिक्षक भाजपा विधायक सूचि मौसम चौधरी से उनके आवास पर मिले। शिक्षकों की ओर से विधायक को मांग पत्र सौंप कर पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग की। शिक्षकों ने विधायक को बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश में आंदोलन चल रहा है। जिसके तहत आठ अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन भी प्रस्तावित हैं। मांग पूरी नहीं होने पर जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी लखनऊ कूच करेंगे। विधायक ने शिक्षकों की मांग को मुख्यमंत्री के सामने रखने का आश्वासन दिया है। वरिष्ठ शिक्षक नेता सरदार हरवंत सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन चल रहा है। सरकार शिक्षकों व कर्मचारियों की उपेक्षा न करे। पुरानी पेंशन उनका हक है। इस मौके पर ब्लॉक मंत्री रिजवान अहमद, जूनियर शिक्षक संघ के मंत्री सत्यवीर सिंह, रूपेश चौधरी, तरन जीत कौर, असीम चौहान, संजुला चौधरी, शशि बाला सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed