{"_id":"5bae7d12867a557f685fb418","slug":"111538161938-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण खत्म करने की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण खत्म करने की शपथ दिलाई
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपोषण खत्म करने की शपथ दिलाई
बिजनौर । विवेक कॉलेज में विद्यार्थियों को स्वच्छता व सुपोषण अभियान में पूरा सहयोग देने की शपथ दिलाई गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने कहा कि कुपोषण को खत्म करने के लिए पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है। हमें तला-भुना खाना खाने के बजाए पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से भी अनेक बीमारियों को खत्म किया जा सकता है। कहा कि विद्यार्थी कुपोषण के खिलाफ अभियान में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान प्राचार्या डा.दीप्ती डिमरी, डा.राजीव चौधरी, डा.हितेश शर्मा आदि ने भी कुपोषण को खत्म कर सुपोषण लाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन अनुज शर्मा ने किया।