{"_id":"5ba67e33867a557ff747e967","slug":"111537637939-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहरवाला की महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहरवाला की महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंचीं
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
आवंटित पट्टों पर कब्जा दिलाने की मांग
नजीबाबाद। आठ साल बाद भी आवासीय पट्टों पर ग्राम प्रधान और लेखपाल ने अभी तक कब्जा नहीं दिलाया है। ग्राम मनोहरवाला की महिलाओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा से गुहार लगाई है। तहसील के गांव मनोहरवाला की करीब आधा दर्जन सहित अधिक महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। भारती देवी, चंद्रो देवी, कुसुम, सुमित्रा, कुंती, सविता ने बताया कि उन्हें अप्रैल 2018 में आवासीय पट्टे आवंटित हुए थे। पट्टों के आकार पत्र 49 और रसीद तो उन्हें प्राप्त हुई लेकिन आठ साल गुजरने के बाद भी ग्राम समाज के आवंटित पट्टों की न तो पैमाइश, न पट्टों पर उन्हें कब्जा दिलाया गया है। महिलाओं ने ग्राम प्रधान, लेखपाल और कानूनगो पर ग्राम समाज के आवंटित पट्टों को खुर्द-बुर्द करने का आरोप भी लगाया। उधर, एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने शीघ्र जांच कराकर पट्टों पर कब्जा दिलाने का महिलाओं को आश्वासन दिया।