{"_id":"5b7b0dab42c792464f4965da","slug":"111534791083-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणमुक्त कराई जमीन पर बनेगा ओपन जिम, पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणमुक्त कराई जमीन पर बनेगा ओपन जिम, पार्क
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण मुक्त जमीन पर बनेगा जिम और पार्क
बिजनौर। नगर पालिका ने डीएम कंपाउंड के पास स्थित जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। यहां पर अब पार्क विकसित किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर ओपन जिम भी बनाया जाएगा। यहां पर शहरवासी कसरत कर सकेंगे। यह काम जल्दी ही शुरू होगा।
डीएम कंपाउंड के पास राजस्व विभाग की काफी जमीन है। इस जमीन पर टेंपो संचालकों ने अवैध कब्जा कर रखा था। यहां पर टेंपो, प्राइवेट बस आदि वाहन खड़े किए जाने लगे थे। यहां तक कि कुछ लोगों ने अपनी अस्थायी दुकानें भी यहां लगानी शुरू कर दी थी। नगर पालिका शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाती थी तो व्यापारी जिला प्रशासन की खुद की जमीन पर अतिक्रमण होने का मुद्दा उठाते थे। डीएम अटल कुमार राय ने भी इसे गंभीरता से लिया और लोहे के छोटे खंभे लगवाकर इस जमीन पर टेंपो आदि का प्रवेश बंद करा दिया। अब इस जमीन पर पार्क बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा यहां पर ओपन जिम भी बनाया जाएगा। कोई भी यहां आकर कसरत कर पाएगा। एक कोच की भी नियुक्ति की जाएगी। नगर पालिका का यह पहला ओपन जिम होगा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी के अनुसार जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। यहां सुंदर पार्क व ओपन जिम बनाने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। जल्दी ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।