फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

Fri, 10 Aug 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
अमरोहा। गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू असली के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल गन्ना भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। डीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि दोनों ही सरकारें किसानों पर ध्यान नहीं दे रही है। आज किसान के हालात बेहद खराब है। चीनी मिल किसान के गन्ने के भुगतान के करने को तैयार नहीं हैं। जिस कारण किसान आर्थिंक संकट से जूझ रहा है। फीस ने भरने अभाव में किसान के बच्चों को स्कूलों से निकाला जा रहा है। बावजूद इसके सरकार कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है। कार्यकर्ताओं ने ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही सरकार ने किसानों के हित में काम नहीं किया तो उग्र आंदोलन की जंग छेड़ी जाएगी। उन्होंने स्वामी नाथन रिपोर्ट को भी जल्द लागू करने की मांग की। हरस्वरूप सिंह, जयकृत सिंह, राधेश्याम, शीशपाल सिंह, रणवीर सिंह, समरपाल सिंह, वीर सिंह, जयदेव सिंह, चमन सिंह, रविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed