फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डायलिसिस यूनिट लगाने के लिए जिला अस्पताल में प्रक्रिया शुरु

डायलिसिस यूनिट लगाने के लिए जिला अस्पताल में प्रक्रिया शुरु

Wed, 01 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
डायलिसिस यूनिट लगाने के लिए जिला अस्पताल में प्रक्रिया शुरु
जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट लगाने की तैयारी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के लोगों को शासन की ओर से सौगात मिलने जा रही है। डायलिसिस कराने वालों को अब जिले से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए जिला अस्पताल में जगह का चयन कर पुरानी इमरजेंसी में इसके लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अफसरों के मुताबिक डायलिसिस की छह मशीन और आरओ प्लांट को यहां पर स्थापित किया जाएगा।

प्रभारी सीएमएस सुखवीर सिंह के अनुसार उत्तर प्रदेश के राष्टीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक द्वारा पश्चिम बंगाल के संजीवनी मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल की डायलिसिस यूनिट को बिजनौर जनपद सहित प्रदेश के 35 जिलों में डायलिसिस मशीनें लगाने के लिए अधिकृत किया गया है। संजीवनी हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर मलॉय बनर्जी ने बताया कि पूरे देश में उनके द्वारा विभिन्न स्थानों पर डायलिसिस मशीनें लगाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के लिए फिलहाल बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, रामपुर, हापुड़, संभल आदि समेत 35 जिलों में ये मशीनें लगाने का ठेका अभी उन्हें दिया गया है। सीएमएस सुखवीर सिंह ने बताया कि डायलिसिस यूनिट लगाने के लिए प्रोजेक्ट शुरू हो गया है। करीब 20 से 25 दिनों में जनपदवासियों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

छह मरीजों की एक साथ हो सकेगी डायलिसिस
जिला अस्पताल के लिए छह मशीनें लगाने का प्रस्ताव आया है। इसके अलावा डायलिसिस यूनिट में ही आरओ प्लांट स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed