फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्राइमरी की मान्यता पर कक्षा 10 तक की कक्षाएं चलती मिलीं

प्राइमरी की मान्यता पर कक्षा 10 तक की कक्षाएं चलती मिलीं

Sat, 28 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्राइमरी की मान्यता पर कक्षा 10 तक की कक्षाएं चलती मिलीं
मान्यता प्राइमरी की, कक्षा 10 तक चलती मिली कक्षाएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। डीआईओएस द्वारा गठित टीम ने बिजौरी में छापामार कर प्राइमरी की मान्यता पर कक्षा 10 तक की कक्षाओं का शिक्षण कराने का खेल पकड़ लिया। टीम ने स्कूल की प्रधानाचार्या, सहायक शिक्षक से हाईस्कूल तक के विद्यार्थियों की अंक तालिकाएं कब्जे में ले ली। इसके अलावा स्कूल से कक्षा 11 व 12 की अंकपत्र व टीसी भी बरामद हुई है। इन सभी को भी कब्जे में ले लिया गया है।
राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अनामिका यादव, राजकीय हाईस्कूल के जट्टीवाला के प्रधानाचार्य रविदत्त शर्मा, अजय यादव, मनोज कुमार, भूपेंद्र सिंह की टीम ने अमान्य स्कूलों में चेकिंग अभियान के तहत गांव बिजौरी में छापा मारा। टीम ने एमएल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के नाम से संचालित स्कूल में प्राइमरी की मान्यता के बावजूद कक्षा 10 तक की कक्षाएं संचालित होते पकड़ ली। स्कूल के प्रधानाचार्य कोमल सिंह, सहायक शिक्षक धूम सिंह से हाईस्कूल तक के विद्यार्थियों की अंक तालिकाएं के अलावा कक्षा 11 व 12 की अंकपत्र व टीसी अपने कब्जे में ले ली। पूछताछ करने पर प्रधानाचार्य कोमल सिंह ने तपस्वी उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय अबुल फजलपुर तबेला से स्वयं के संबद्घ होने की बात स्वीकारी। टीम ने अमान्य कक्षाओं में पढ़ रहे विद्यार्थियों के भी ब्यान लिए। पदाधिकारियों के मुताबिक बिजौरी आने की सूचना पर बाल मान्य विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल ने अमान्य कक्षाओं का पहले ही अवकाश कर दिया। बताया कि छापेमारी की रिपोर्ट डीआईओएस और बीएसए को भेजी गई है।
विज्ञापन

यहां उल्लेखनीय है कि हाल ही में डीएम के समाधान दिवस में बिजौरी के ग्राम प्रधान सरदार हरप्रीत सिंह संधु ने शिक्षा स्तर में गिरावट के लिए अमान्य स्कूलों के बढ़ते प्रचलन को जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही ऐसे स्कूलों पर अंकुश लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल भवन पर अमान्य कक्षाओं की सूचना दर्ज
नजीबाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग से प्राइमरी की मान्यता पर कक्षा 10 तक की कक्षाओं का संचालन मिलने को छापामार टीम ने गंभीरता से लिया। जीआईसी की प्रधानाचार्या डॉ.अनामिका ने स्कूल भवन पर पेंट से कक्षा छह से कक्षा 10 तक अमान्य कक्षाएं संचालित होने की सूचना भी अभिभावकों के लिए दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed