{"_id":"5b2a93f74f1c1bac6e8b8f25","slug":"111529517047-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने गन्ना मूल्य मांगा 450 रुपये क्विंटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने गन्ना मूल्य मांगा 450 रुपये क्विंटल
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने गन्ना मूल्य मांगा 450 रुपये क्विंटल
बिजनौर। भाकियू भानु की मासिक पंचायत में किसानों के गन्ने का शत प्रतिशत भुगतान कराने सहित अनेेक मुद्दों पर चर्चा की। अगले पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई।
गन्ना सहकारी समिति में हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष विजय सिंह सहरावत ने कहा कि किसानों का शोषण किया जा रहा है। सरकार किसान की ओर से मुंह मोड़ रही हैं। किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पंचायत में जिला प्रशासन से किसानों का शत प्रतिशत कर्जा माफ कराने, बिजली की बढ़ी विद्युत दर वापस लेने, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले किसानों व मजदूरों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने, नहरों में निर्बाध पानी देने, विद्युत आपूर्ति ठीक करने, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा की मांग की गई। पंचायत में धर्मपाल सिंह, शिव कुमार, शेर अली, अमरपाल सिंह, वीर सिंह, कल्याण सिंह, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।