{"_id":"5b2a93f14f1c1baf6e8b9214","slug":"111529517041-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पीएनसी भंडार स्थल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पीएनसी भंडार स्थल का निरीक्षण किया
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। हाइवे 74 चौड़ीकरण में प्रयोग किए जा रहे मैटेरियल के जांच में फेल पाए जाने की सूचना पर मंगलवार की दोपहर डीएम अटल कुमार राय ने पीएनसी भंडार स्थल का निरीक्षण। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग निर्माण में घटिया मैटेरियल का प्रयोग नहीं होना चाहिए। मानक के अनुरूप मैटेरियल का प्रयोग हो।
गौरतलब है कि मंगलवार को डीएम से शिकायत की गई थी कि पीएनसी कंपनी की ओर से हाइवे 74 फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। इसमें पूरी तरह से घटिया क्वालिटी का मैटेरियल प्रयोग हो रहा है। मैटेरियल के जांच में फेल होने के कारण पीएनसी ने कई रैक मैटेरियल वापस कर दिया। मामले को गंभीरता से लेकर डीएम मंगलवार को पीएनसी भंडार स्थल पर पहुंचे और मैटेरियल की जांच की। पीएनसी के सभी अधिकारियों को डीएम ने तलब कर दो टूक हिदायत दी कि वह मार्ग निर्माण में मानकों का पूरी तरह से ख्याल करें। मानकों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। जो मैटेरियल जिस अनुपात में लगना चाहिए, वह पहले से सुनिश्चित होना चाहिए। डीएम ने इससे पहले हाइवे 74 पर स्थित एक जमीन पर कब्जे के हुए प्रयास के मामले में वहां पहुंच कर निरीक्षण किया। डीएम ने एसडीएम को निर्देशित किया कि वह सरकारी जमीनों पर किसी हालत में कब्जा न होने दें। यदि कहीं से कब्जे की शिकायत मिलती है तो वह स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर जमीनों को कब्जामुक्त कराएं और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने में देरी न करें। हम सभी लोगों को सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने है। इसमें किसी प्रकार की ना-नुकर बर्दाश्त नहीं है।