{"_id":"5b2957fc4f1c1b624d8b70e2","slug":"111529436156-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड दरोगा की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, परिवार में कोहराम
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड दरोगा की सड़क हादसे में मौत
धामपुर (बिजनौर)। मार्निंग वॉक के लिए मंगलवार सवेरे घर से निकले एक रिटायर्ड दरोगा की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिटायर्ड दरोगा की पत्नी राजबाला ने बताया कि उनके पति किंचित राघव (61) यूपी पुलिस में दरोगा थे। एक साल पहले ही रिटायर्ड हुए थे। वह प्रतिदिन मार्निंग वॉक पर जाते थे। मंगलवार को जब वह टहलने के लिए घर निकले तो हाईवे 74 पर एक रस्टोरेंट के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल का कहना है कि किंचित राघव के परिजन शव के साथ बिजनौर गए हैं। जब तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट कायम कर पुलिस कार्रवाई करेगी। बताया गया कि मृतक दारोगा जिला बुलंदशहर के गांव रहमतपुर ओवना के निवासी थे। पिछले कई सालों से वह धामपुर की साकेत विहार कॉलोनी में अपना निजी मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे।