फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विद्युत आपूर्ति काटी तो निगम के खिलाफ आंदोलन

विद्युत आपूर्ति काटी तो निगम के खिलाफ आंदोलन

Sat, 16 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति काटी तो निगम के खिलाफ आंदोलन
बिजली कटौती पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव हर्रायवाला और भगतावाला के ग्रामीणों ने मानियावाला फीडर से आपूर्ति काटने पर निगम के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि विद्युत निगम उनकी आपूर्ति को मानियावाला फीडर से काटकर अफजलगढ़ से जोड़ने की फिराक में है।
गांव के जयप्रकाश सिंह, रमेश सिंह, शैलेंद्र चौहान, पुखराज सिंह, जरीफ उस्मानी, चंद्रवीर सिंह, ललित कुमार आदि का कहना है कि निगम ने कुछ दिनों पहले क्षेत्र में नलकूप के लिए विद्युत लाइन खींची है। इस लाइन से ट्यूबवेल चलाने के लिए अफजलगढ़ में फीडर बनाया गया है। जबकि हर्रायावाला और भगतावाला में घरेलू बिजली की आपूर्ति मानियावाला फीडर से होती आ रही है। निगम नलकूपों की लाइन को चालू करने के लिए दोनों गांव की आपूर्ति मानियावाला फीडर से काटकर अफजलगढ़ फीडर से जोड़ने की कोशिश में लगा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मानियावाला फीडर की इन दोनों गांव की दूरी तीन किमी है। जबकि अफजलगढ़ फीडर 15-16 किमी दूर पड़ता है। आंधी तूफान आने पर अफजलगढ़ फीडर की आपूर्ति कई कई दिन ठप रहती है। ऐसे में ग्रामीणों ने दोनों गांव की आपूर्ति को अफजलगढ़ से जोड़े जाने का विरोध किया है। ग्रामीणों ने चेताया यदि दोनों गांवों की आपूर्ति से छेड़छाड़ हुई तो एक्सईएन का घेराव होगा। उधर, एसडीओ दयाशंकर यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed