{"_id":"5b1193db4f1c1ba36e8b5c04","slug":"111527878619-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ डयूटियों का शिक्षकों ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ डयूटियों का शिक्षकों ने किया बहिष्कार
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। कई शिक्षक संगठनों के आह्वान पर शिक्षकों ने शुक्रवार को बीएलओ ड्यूटी के प्रशिक्षण का बहिष्कार किया। बाद में शिक्षक संगठनों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को मांग पत्र सौंपा और शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से कार्य मुक्त करने की मांग की।
शुक्रवार को उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, ऑल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, बेसिक शिक्षक परिवार एसोसिएशन एवं बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर शिक्षकों ने बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार किया। तहसील में बुलाए शिक्षकों ने प्रशिक्षण नहीं लिया तथा उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से कार्य मुक्त करने की मांग की। चार दिन पूर्व प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम को मांग पत्र देकर शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की थी। शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सुहेल अख्तर बेग, राजेंद्र सिंह, ताजवीर सिंह, राजीव चौधरी, यासर नबी के नेतृत्व में शिक्षकों ने तहसील पहुंच कर बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार किया। बाद में विशिष्ट बीटीसी के प्रदेश संगठन मंत्री नौबाहर सिंह, जिलाध्यक्ष मदन पाल सिंह, गुलशन गुप्ता, अजहर जमाल के नेतृत्व में शिक्षक डीएम से मिले तथा ड्यूटी से हटाने की मांग की। इसके बाद अटेवा के चंद्रहास, जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, विक्की हल्दुआ, बेसिक शिक्षक परिवार एसोसिएशन के संरक्षक रूपेश राजपूत, जिलाध्यक्ष जयदीप मलिक, चित्र कुमार व संजीव कुमार, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीएम अटल कुमार राय को मांग पत्र देकर बीएलओ से कार्यमुक्त करने की मांग की। शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों का कहना था कि यदि शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त नहीं किया गया तो संगठन चुप नहीं बैठेंगे।