{"_id":"5b0affc74f1c1b926e8b4fbf","slug":"111527447495-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 मई को ऑक्सन में रहेंगे राहुल चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 मई को ऑक्सन में रहेंगे राहुल चौधरी
Updated Mon, 28 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। प्रो-कबड्डी स्टार राहुल चौधरी 30 मई को मुंबई में होने वाले ऑक्सन में दिखाई देंगे। सभी टीम ऑनर व मैनेजर्स की नजरें राहुल पर टिकी हुई हैं। इस बार मुख्य एशियाड खेल भी होने हैं। राहुल कई बार टीम के लिए सोना जीत चुके हैं।
ग्राम छोईया जलालपुर निवासी राहुल चौधरी पिछले पांच सीजन से तेलगू टाइटंस टीम के लिए कप्तानी करते हुए खेले। राहुल के भाई रोहित चौधरी के मुताबिक वर्ष 2016 में अहमदाबाद में हुए वर्ल्डकप और कर्नाटक में दो बार हुई साउथ एशियन कंपटीशन में टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। वहीं थाईलैंड में हुई बिच कबड्डी एशियाड में राहुल के नेतृत्व में जांबाजों ने तीसरा स्थान पाया। इस तरह की कई अन्य उपलब्धियों को देखते हुए सभी टीमों की निगाहें राहुल पर टिकी हुई हैं। राहुल लगातार पांच वर्ष से तेलगू टाइटंस टीम का नेतृत्व करते रहे। अब वे ऑक्सन की श्रृंखला में आ चुके हैं। राहुल के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य एशियाड प्रतिभाग करने वाली सभी टीमें राहुल को खरीदने के मूड में हैं। ऑक्सन मुंबई में 30 मई को होना है। वर्तमान में राहुल चौधरी भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हैं। राहुल की कोच उनकी भाभी अंशु चौधरी ने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।