{"_id":"5ab54d774f1c1bbd758b7203","slug":"111521831287-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्यालदाह एक्सप्रेस से जीआरपी सिपाही गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्यालदाह एक्सप्रेस से जीआरपी सिपाही गिरा
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिरने से जीआरपी बरेली का सिपाही घायल हो गया। जीआरपी नजीबाबाद ने घायल सिपाही को उपचार दिलाया।
जीआरपी बरेली के सिपाही वचन सिंह व गौरव कुुमार स्कॉट ड्यूटी में बरेली से सहारनपुर आए थे। वापसी में दोनो स्कॉट सिपाही डाउन दिशा की स्यालदाह एक्सप्रेस लेकर बरेली जा रहे थे। शुक्रवार को नजीबाबाद स्टेशन पर ढाई घंटा विलंब से पहुंची स्यालदाह एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही मुरादाबाद दिशा की ओर रवाना हुई। तभी ट्रेन पर चढ़ते समय ड्यूटी पर तैनात सिपाही वचन सिंह का पैर स्लिप हो गया। सिपाही ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिर गया। साथी सिपाही गौरव ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। सिपाही वचन सिंह के दोनों पांवों में चोटें आईं। स्यालदाह एक्सप्रेस से गिरकर जीआरपी सिपाही के घायल होने की सूचना पर जीआरपी नजीबाबाद थाना प्रभारी एमआर कर्दम, एसआई जेपी सिंह व स्टाफ ने घायल सिपाही को पूजा हॉस्पिटल में उपचार दिलाया। घटना के बाद नजीबाबाद स्टेशन पर ही बरेली का स्टाफ उतर गया। जीआरपी ने घटना की सूचना मुख्यालय को दी।