{"_id":"5ab54d3a4f1c1be93f8b49e0","slug":"111521831226-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्गेनिक खेती के लिए किसान बदन सिंह सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्गेनिक खेती के लिए किसान बदन सिंह सम्मानित
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । जिले के किसान बदन सिंह को आर्गेनिक खेती के लिए गन्ना शोध संस्थान में आयोजित मिठास - 2018 प्रदेश स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया है। डीसीओ ओपी सिंह को जिले को गन्ना उत्पादन और रिकवरी में प्रदेश में पहले पायदान पर लाने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया है। जिले की तीन शुगर मिल को गन्ना रिकवरी के लिए सम्मान मिला है।
गन्ना विभाग के अनुसार वर्ष 2013-2014 में जिले की नौ शुगर मिल ने पूरे सीजन में 6.66 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। इस साल पेराई दस करोड़ क्विंटल हो जाएगी। अब तक पिछले 50 साल के मुकाबले रिकार्ड आठ करोड़ छह लाख क्विंटल गन्ना खरीदा जा चुका है। जिले के किसानों की ओर से अर्ली वैरायटी का गन्ना ट्रैंच विधि से बोए जाने के कारण शुगर मिल ने रिकवरी में भी दस सालों के रिकार्ड तोड़ डाले हैं। गन्ने में उत्कृष्ट प्रगति के लिए गन्ना शोध संस्थान में आयोजित प्रदेश स्तरीय मिठास -2018 समारोह में डीसीओ ओपी सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। गन्ना विभाग ने आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया। इसके लिए अफजलगढ़ ब्लाक के गांव मुरलीवाला निवासी किसान बदन सिंह को सम्मानित किया है। जिले की शुगर मिल ने इस साल रिकवरी में कई प्रदेशों को पछाड़ा है। प्रदेश में रिकवरी में पहले तीन स्थान पर रहने वाली नजीबाबाद, बूंदकी और बहादरपुर शुगर मिलों को सार्वजनिक सम्मान मिला है। समारोह में गन्ना आयुक्त , अपर गन्ना आयुक्त शोध, समेत प्रदेश के समस्त उप गन्ना आयुक्त, जिला गन्ना अधिकारी मौजूद रहे।
जिले का जैविक खेती का मॉडल प्रदेश में रहा अव्वल
बिजनौर। गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय मिठास -2018 समारोह में जिले के गन्ना विभाग ने स्टाल लगाई। टिशू कल्चर,पेड़ी प्रबंधन और जैविक खेती का मॉडल अव्वल रहा है। सिंगल बड़ विधि से गन्ना बुवाई का प्रदर्शन हुआ। गन्ना आयुक्त ने जिले में गन्ना उत्पादन वृद्धि को अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायक बताया । वहीं , सहकारी क्षेत्र की शुगर मिल नजीबाबाद ने रिकवरी में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करके प्रदेश की सहकारी क्षेत्र की शुगर मिलों में विशिष्ट स्थान बना लिया है। डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार यह गौरव जिले की नजीबाबाद शुगर मिल को पहली बार मिला है।