फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फुलसंदा हीरा में गऊशाला का निर्माण को रूकवाया

फुलसंदा हीरा में गऊशाला का निर्माण को रूकवाया

Tue, 20 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
फुलसंदा हीरा में गऊशाला का निर्माण को रूकवाया
नहटौर। फुलसंदा हीरा में गोशाला के निर्माण कार्य को एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। एसडीएम ने भूमि की पैमाइश कराते हुए उस पर रोक लगाई है। ग्राम पंचायत ने ग्राम समाज की भूमि पर गोशाला खोलने के लिए प्रस्ताव पारित किया था।
विज्ञापन

मोहल्ला पंचायती मंदिर निवासी सुधीर अग्रवाल ने राजस्व विभाग से की शिकायत में कहा था कि गांव फुलसंदा हीरा में उसकी भूमि पर गोशाला खोलने की तैयारी चल रही है। ग्राम प्रधान सचिन देशवाल ने ग्राम समाज की भूमि बताते हुए गोशाला खोलने के लिए प्रस्ताव किया है। एसडीएम धामपुर आजाद भगत सिंह ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कराई। सुधीर अग्रवाल के बैनामे के मुताबिक उनकी भूमि को पूरा किया गया। इसके बाद गोशाला के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई। ग्राम प्रधान सचिन कुमार ने बताया कि खसरा नंबर 294 व 295 का मामला है। 294 नंबर की भूमि का रकबा पूरा कर दिया गया है। मगर, 295 नंबर के रकबे का कोई अता पता नही है, जो कि ग्राम समाज का है। गांव में ग्राम समाज के कई नंबरों पर अवैध कब्जा किया हुआ है। उन्होंने ग्राम समाज के नंबरों से अवैध कब्जा हटवाकर उनमें गोशाला खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed