{"_id":"5a5ba1084f1c1b67268b46b6","slug":"111515954440-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति जागृति महासंघ का चिंतन शिविर और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। संत शिरोमणि रविदास धर्मशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह, महामंत्री, चंद्रहास सिंह और कोर कमेटी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ शपथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गौतम बुद्ध, संत शिरोमणि रविदास एवं डा. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। महाराष्ट्र के कोरेगांव में दलितों पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। तेजपाल सिंह, शेर सिंह, बृजेश कुमार, जयराम सिंह, नेमी शरण गुप्ता, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
कंबल वितरित किए
बिजनौर। स्वर्गीय नैपाल सिंह आर्य समाज सेवा ट्रस्ट की ओर से जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान ने कहा कि जरूरतमंद की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य है। कार्यक्रम का संचालन डा. सूर्यमणि रघुवंशी ने किया। जयदीप चौधरी, अशोक आर्य, मनोज आर्य, विजयदीप चौधरी, डा. एचएस चौहान, सुभाष राणा, ओमप्रकाश कौशल, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।