फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तीन लोगों की मौत होने पर एसडीएम जांच करने पहुंचें

तीन लोगों की मौत होने पर एसडीएम जांच करने पहुंचें

Thu, 11 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
तीन लोगों की मौत होने पर एसडीएम जांच करने पहुंचें
तीन लोगों की मौत पर जांच करने पहुंचे एसडीएम
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। मोहल्ला जोशीयान में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। घरवालों ने ठंड से मौत होना बताया। मामले की जांच के लिए एसडीएम धामपुर मौके पर पहुंचे। एसडीएम के मुताबिक दो लोग पहले से बीमार चल रहें थे। तीनों मौत स्वाभाविक तरीके से हुई है।

मोहल्ला जोशीयान निवासी जमीरा खातून (65) पत्नी छुट्टन की मंगलवार रात तबीयत खराब हो गई। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। सुबह के समय उसकी मौत हो गई। चंद्र जोशी (55) की भी इसी तरीके से मौत हो गई। दोनों बीमार चल रहे थे। कैलाश चंद (73) अपने मकान में सो रहा था। उसकी रात में हालत खराब हो गई। सुबह के समय उसकी मौत हो गई। घरवालों का कहना है कि मौत ठंड लगने की वजह से हुई है। तीनों लोगों की मौत ठंड से होने की सूचना पर प्रशासन में भी खलबली मच गई। एसडीएम धामपुर आजाद भगत सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसडीएम आजाद भगत सिंह ने बताया कि दो लोग पहले से बीमार चल रहे थे। तीनों मौत स्वाभाविक है। घरों में रजाई गद्दे मिलें है। एक की आर्थिक स्थिति कमजोर दिखाई देने पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नगर पालिका ईओ को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed