{"_id":"5a21b12a4f1c1b96698b69df","slug":"111512157482-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की वन अधिकारी कार्यालय पर धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की वन अधिकारी कार्यालय पर धरना शुरू
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। भाकियू ने अफजलगढ़ क्षेत्र में किसानों के शोषण के विरोध में क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को तहसील अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार के नेतृत्व में किसान वन अधिकारी कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। अशोक कुमार की अध्यक्षता और राकेश प्रधान के संचालन में चले धरने पर जिला महासचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश में बढ़ी बिजली दरों को भाकियू बर्दाश्त नहीं करेगी। बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में चौधरी राकेश टिकैत एमडी कार्यालय मेरठ में धरने पर बैठ गए हैं। मेरठ धरने में जिला बिजनौर के किसान भी कूच करेंगे। मुखिया रामफल ने गंगा नदी पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने, गंगा क्षेत्र में वन विभाग द्वारा तय सीमा तक पशुओं के चरने के लिए अवैध कब्जों से मुक्त कराने, जिले की सभी शुगर मिल गन्ने का 14 दिन का पैसा रोककर बाकी भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। धरने पर कुलदीप शर्मा, राकेश कुमार, हरि सिंह, चेतन सिंह, राजवीर सिंह, कृष्ण कुमार, हुकुम सिंह, मोहम्मद उस्मान, वीरेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, विनोद शर्मा, बिट्टू सिंह, गजेंद्र सिंह, खुशपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।