फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   निकाय चुनाव में छह लाख 41 हजार 411 मतदाता आज करेंगे मतदान

निकाय चुनाव में छह लाख 41 हजार 411 मतदाता आज करेंगे मतदान

Wed, 22 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में छह लाख 41 हजार 411 मतदाता आज करेंगे मतदान
बिजनौर। आज निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। चुनाव में जिले की जिले की 12 नगर पालिकाओं में 5 लाख 30 हजार से अधिक व नगर पंचायतों मेें एक लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले की छह नगर पंचायतों में महिला मतदाताओं की संख्या 12 नगरपालिकाओं में महिला मतदाताओं की संख्या से अधिक है।
विज्ञापन

12 नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के लिए 22 नवंबर आज बुधवार को होने वाले मतदान में जिले के कुछ छह लाख 41 हजार 411 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें तीन लाख 33 हजार 138 पुरुष मतदाता व तीन लाख नौ हजार 273 महिला मतदाता है। 12 नगर पालिकाओं में कुल पांच लाख 39943 मतदाता हैं। इनमें दो लाख 80 हजार 637 पुरुष मतदाता व दो लाख 60 हजार 306 महिला मतदाता है। छह नगर पंचायतों में कुल एक लाख 1468 मतदाता हैं। इनमें 52 हजार 501 पुरुष मतदाता व 48 हजार 967 महिला मतदाताओं की संख्या है। नगर पालिका बिजनौर सबसे अधिक 35 हजार 779 महिला मतदाता है, जबकि नगर पालिका हल्दौर में सबसे कम सात हजार 442 महिला मतदाता है। नगर पंचायत बढ़ापुर में सबसे अधिक महिला मतदाताओं की संख्या 8787 है, जबकि नगर पंचायत साहनुपर में सबसे कम सात हजार 745 महिला मतदाता है।
विज्ञापन

नगर पालिका पुरुष महिला कुल
स्योहारा 18793 16888 35681
चांदपुर 32921 29943 62864
नूरपुर 16835 16018 32853
हल्दौर 8028 7442 15470
बिजनौर 36615 35779 74394
किरतपुर 24587 22285 46872
नजीबाबाद 36103 33219 69322
नहटौर 19802 18436 38238
धामपुर 20307 18754 39051
शेरकोट 24465 22390 47355
नगीना 30372 27486 57858
अफजलगढ़ 11809 11166 22975
योग 280637 260306 539943

नगर पंचायत
झालू 8333 7750 16083
मंडावर 9006 8429 17535
जलालाबाद 8020 7615 15635
बढ़ापुर 9259 8787 18046
सहसपुर 9548 8641 18189
साहनपुर 8335 7745 16080
योग 52501 48967 101468

नोट सभी आंकड़े निर्वाचन कार्यालय से लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed