{"_id":"59f620b54f1c1bec538b9f4f","slug":"111509302453-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। चांदपुर शुगर मिल का शुभारंभ विधिवत हवन पूजा के साथ किया गया। मुख्य महाप्रबंधक डा.टीएस ढाका ने मिल में पहली बार गन्ना तुलवाने पहुंचे किसानों को सम्मानित किया।
रविवार को शुगर मिल चांदपुर में गन्ना पेराई सत्र शुरू करने के लिए मिल के पंडित जगदंबा प्रसाद ने हवन पूजन कराया। मिल में विधिवत पूजन अर्चना कर मिल की प्रगति व क्षेत्र के विकास की कामना की गई। मिल गेट पर प्रथम तौल कराने बैलगाड़ी से पहुंचे गांव मिठनपुर निवासी किसान राजपाल सिंह, ट्रिपलर लेकर पहुंचे किसान गांव स्याऊ निवासी अमीरी सिंह, ट्राली लेकर पहुंचे गांव अखलासपुर निवासी किसान सत्यवीर सिंह को यूनिट हेड डा.टीएस ढाका व ओमवीर सिंह महाप्रबंधक गन्ना ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहकारी गन्ना समिति चेयरमैन पति मस्तराम सिंह, हरपाल सिंह, पंकज सिंह, रामपाल सिंह, लुधियान सिंह, कुलदीप सिंह, अशोक कुमार, वीरेंद्र राजपूत आदि किसान, मिल के ब्रजभान सिंह, रवि शर्मा, एचआर हेड रंजीत सिंह, उपेंद्र तोमर, जगराज सिंह, मनोज कुमार, नवाब अहमद, संजीव त्यागी, संसार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।