{"_id":"59b980aa4f1c1b35688b4623","slug":"111505329322-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीन बच्चों में मिले डेंगू के प्राथमिक लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीन बच्चों में मिले डेंगू के प्राथमिक लक्षण
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । नगीना के मोहल्ला शाहजहीर निवासी सुभान (13) पुत्र खुर्शीद को कई दिनों से बुखार था। परिजनों ने जिला अस्पताल में सोमवार को उसकी जांच कराई तो एनएच वन पॉजिटिव पाया गया। वहीं मिर्जालीपुर गांव निवासी हर्ष (13) पुत्र टिकम सिंह को भी कई दिनों से वायरल फीवर हो रहा था। जांच के बाद उसको भी डेंगू की प्राथमिक पुष्टि हुई है। उधर, कोतवाली शहर के गांव जंदरपुर निवासी जाबिद (13) पुत्र मेहंदीहसन की भी जिला अस्पताल में मंगलवार को जांच के दौरान डेंगू की प्राथमिक पुष्टि की गई है। डॉ. संजय शंकर ने बताया कि तीनों बच्चों को एनएच वन पॉजिटिव वायरस पाया गया है। तीनों को नमूना एलआईजा की जांच के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा दिया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके सिंह ने बताया सभी बच्चों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। डीएमओ ब्रजभूषण ने बताया कि तीनों बच्चों में डेंगू के संभावित लक्षण पाये गए हैं। बच्चों का उपचार कराया जा रहा है। उनके गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर आसपास रहने वाले ग्रामवासियों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन