{"_id":"59b438d74f1c1bf97f8b5848","slug":"111504983255-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की अनियंत्रित बस पलटी, एक की मौत, डेढ़ दर्जन बाराती गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों की अनियंत्रित बस पलटी, एक की मौत, डेढ़ दर्जन बाराती गंभीर
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़। गांव अंगदपुर के निकट चोरखले की पुलिया के पास हाईवे पर ओवरटेक करते बारातियों से भरी प्राइवेट बस के पलटने से बस में सवार एक बाराती की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को किसी तरह से शीशे तोड़ कर बस से बाहर निकाला और पुलिस के सहयोग से उन्हें पीएचसी व निजी अस्पतालों में को भर्ती कराया गया। बस में करीब 55 लोग सवार थे।
उत्तराखंड के थाना जसपुर के गांव पतरामपुर निवासी सईद के पुत्र सलीम की बारात अफजलगढ़ के गांव हिदायतपुर चोहड़वाला में बुंदू के यहां आ रही थी। रायपुरी बार्डर के निकट चोरखले की पुलिया के पास दोपहर करीब पौने दो बजे गाड़ी के ओवरटेक के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बारातियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने बस में सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को जसपुर व कासमपुरगढ़ी पीएचसी व निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया। हादसे में शकील (43) पुत्र लियाकत पतरामपुर की मौके पर मौत हो गई, जबकि असद (8) पुत्र बब्बू, अदनान (10) पुत्र खलील, अल्ताफ (17) पुत्र असलम, मोहसिन (14) पुत्र शकील, इबले हसन 50 वर्ष अब्दुल, शाहिद (45) पुत्र कय्यूम, आरिफ (28) पुत्र मुर्तजा, जीशान (14) पुत्र मोहम्मद, आसिफ (50) पुत्र हबीब, रेहान (8) पुत्र रसीद, सलीम (62) पुत्र अली हुसैन, यूनुस (50) यूसुफ, अमीर (9) पुत्र, इंतजार, रईस (55) पुत्र मजीद पतरामपुर तथा मुर्तजा (13 ) पुत्र बाबू जुलाहन जसपुर गंभीर घायल हो गए। उधर, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष विजेंदर सिंह राणा ने बताया कि मृतक के पुत्र अकील की ओर से मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कह शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। दुल्हन पक्ष के अनुसार करीब साढ़े तीन बजे अन्य लोगों के साथ दूल्हा गांव पहुंचा। शांत माहौल में निकाह कराया गया। दूल्हा का भाई सलमान भी घायल हो गया है।