{"_id":"598763254f1c1be6638b496e","slug":"111502044965-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर आंगनबाड़ी की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर आंगनबाड़ी की मौत, एक गंभीर
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
शेरकोट। हाईवे पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार आंगनबाड़ी की मौत हो गई। हादसे में महिला की दोनों पैर कट गए। दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
गांव कासमपुरगढ़ी निवासी रूबल पुत्र स्वर्गीय कुलमणि रविवार को अपनी चाची सुशीला पत्नी सुशील को बाइक से लेकर धामपुर जा रहा था। जब वह शेरकोट में चुंगी नंबर पांच पर पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। महिला के दोनों पैर ट्रक के नीचे आकर कट गए। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाहर रेफर कर दिया गया। बाहर ले जाते समय हुए महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि युवक को गंभीर हालत में बाहर भर्ती कराया गया। मृतका के शव पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाल शिशुपाल शर्मा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी।