फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रोडवेज स्टेशन पर वाई-फाई शुरू, यात्री खुलकर उठाए लुफ्त

रोडवेज स्टेशन पर वाई-फाई शुरू, यात्री खुलकर उठाए लुफ्त

Mon, 10 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज स्टेशन पर वाई-फाई शुरू, यात्री खुलकर उठाए लुफ्त
रोडवेज स्टेशन पर वाई-फाई शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के यात्री रोडवेज बस स्टेशन परिसर में फ्री वाई-फाई सुविधा का भी आनंद ले सकते है। बिजनौर रोडवेज बस स्टैंड पर वाई-फाई शुरू हो गया है। इसके साथ ही जल्द नए रोडवेज भवन का भी शुभारंभ किया जाएगा।

डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने सौ दिन का कार्यकाल पूरा होने पर 75 जिलों के रोडवेज बस स्टेशन को फ्री वाई-फाई का तोहफा दिया था। फ्री वाई-फाई शुरू होने से यात्रियों को बस की इंतजार में समय काटना मुश्किल नहीं होगा। अब यात्री बिजनौर रोडवेज स्टेशन पर फ्री वाई-फाई का खुलकर मजा ले सकते है। यात्री वाई-फाई के जरिए फिल्म, गाने देख सकते है। स्टेशनों को वाई-फाई करने के लिए प्रदेश सरकार ने मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी से अनुबंध किया है। यह सुविधा मुख्यालय स्थित रोडवेज स्टेशन को ही मिल पाएगी। वहीं, बिजनौर स्टेशन का नया भवन तैयार हो गया है। जल्द ही निगम के अधिकारी विधि-विधान से इसका शुभारंभ करेंगे। एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि प्रदेश सरकार के सौ दिन पूरे होने पर वाई-फाई सुविधा शुरू हो गई है। यात्री वाई-फाई का खुलकर लुफ्त ले सकते हैं। जल्द की नए भवन का भी शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed